BCCI ने महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा की है। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने आगामी एसीसी महिला टी 20 चैम्पियनशिप 2022 (ACC Women’s T20 Championship 2022) के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। टीम की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) करेंगी और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) उपकप्तान होंगी।
शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, राधा यादव और केपी नवगीर जैसी खिलाड़ी पहली बार किसी महिला एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। तानिया भाटिया, सिमरन दिल बहादुर को स्टैंडबाय खिलाड़ी बनाया गया है। यह टूर्नामेंट 1 अक्टूबर से शुरू होगा जो की 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया, यूएई और बांग्लादेश शामिल होंगे।
महिला एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम
- हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
- स्मृति मंधाना (उप-कप्तान)
- दीप्ति शर्मा
- शेफाली वर्मा
- जेमिमा रोड्रिग्स
- सबबिनेनी मेघना
- ऋचा घोष (विकेटकीपर)
- स्नेह राणा
- दयालन हेमलता
- मेघना सिंह
- रेणुका ठाकुर
- पूजा वस्त्राकर
- राजेश्वरी गायकवाड़
- राधा यादव
- के.पी. नवगिरे
स्टैंडबाय प्लेयर्स
- तानिया सपना भाटिया
- सिमरन दिल बहादुर