Home National ओडिशा में बन रहा भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम, दर्शकों को...

ओडिशा में बन रहा भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम, दर्शकों को मिलेगा बेहतरीन अनुभव

पुरुष हॉकी विश्व कप (Men’s Hockey World Cup) 2018 की शानदार सफलता के बाद, ओडिशा लगातार पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है। अब विश्व कप 2023 के लिए ओडिशा, राउरकेला (Rourkela) में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम का निर्माण कर रहा है। ओडिशा सरकार (Odisha Government) राउरकेला में 20,000 बैठने की क्षमता वाला एक नया हॉकी स्टेडियम- ‘बिरसा मुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम’ (Birsa Munda International Hockey Stadium) बना रही है। इस स्टेडियम का नाम स्वतंत्रता सेनानी ‘बिरसा मुंडा’ (Birsa Munda) के नाम पर रखा गया है।

ओडिशा खेल विभाग (Odisha Sports Department) के एक तकनीकी अधिकारी ने कहा, “COVID-19 से शुरू होने वाली गंभीर बाधाओं, हीटवेव, चक्रवाती स्थिति और वर्षा के बावजूद इस साल अक्टूबर तक स्टेडियम को तैयार करने के लिए चौबीसों घंटे सुविधा के निर्माण में 250 से अधिक इंजीनियरों, डिजाइनरों और मजदूरों का कार्यबल शामिल है।”

इस बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए डिजाइन की गई सभी आधुनिक हॉकी सुविधाएं होंगी। इसकी डिजाइन कालीज़ीयम से प्रेरित है। इस परियोजना के डिजाइन के अनुसार, नया हॉकी स्टेडियम ग्रीन, फंक्शनल, लागत प्रभावी डिजाइन का एक मॉडल होगा। यह हॉकी के लिए वैश्विक स्टेडियम डिजाइन में एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगा, जो दुनिया में दर्शकों के बेहतरीन अनुभवों में से एक है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version