Home International CWG से बाहर रहे नीरज चोपड़ा खेलों में जल्द करेंगे वापसी, हुए...

CWG से बाहर रहे नीरज चोपड़ा खेलों में जल्द करेंगे वापसी, हुए थे चोटिल

ओलपिंक खेलों में भारत को गोल्ड दिलाने वाले चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा हाल ही में हुए कामनवेल्थ गेमों से बहार थे। कारण यह था कि वो चोटिल थे। लेकिन अब अपने चोट से ठीक होने के बाद एक बार फिर खेलों में वापसी के लिए तैयार हैं। गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा खेलों में वापसी के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले महीने अमेरिका के यूजीन में विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने के दौरान ग्रोइन में मामूली खिंचाव के कारण 24 वर्षीय नीरज चोपड़ा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (Birmingham Commonwealth Games) से हट गए थे। उन्हें एक महीने के आराम की सलाह दी गई थी।

लेकिन अब ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का नाम 26 अगस्त को होने वाली लुसाने डाइमंड लीग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की सूची में शामिल है। चोपड़ा ने मामूली चोट के कारण हाल में राष्ट्रमंडल खेलों से नाम वापस लिया था। उन्होंने अभी तक इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के बारे में फैसला नहीं किया है।

एक सूत्र ने कहा, ”नीरज अपने रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे हैं और उनकी टीम लुसाने डाइमंड लीग के करीब आने पर इसके बारे में फैसला करेगी।”

इधर नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार, 19 अगस्त को अपने सोशल मीडिया से एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो पहले एक पोल पर चढ़ते और फिर वापस नीचे आते हैं। पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने इस साल धमाकेदार वापसी की। मालूम हो कि यूजीन, ओरेगन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत जीतने से पहले उन्होंने दो बार भाला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version