Home National बिहार के ईशान बने IPL इतिहास के सबसे महंगे भारतीय विकेटकीपर

बिहार के ईशान बने IPL इतिहास के सबसे महंगे भारतीय विकेटकीपर

भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन IPL के 15वें सीजन से पहले नीलामी में मालामाल हो गए। दो करोड़ बेस प्राइस वाले ईशान को उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। मुंबई को हैदराबाद की तरफ से कड़ी टक्कर मिली। लेकिन सफलता मुंबई को मिली। ईशान किशन आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

पिछली बार 6.20 करोड़ रुपए बोली लगी थी। ऐसे में ईशान ने 9.05 करोड़ की छलांग लगाई है। ईशान किशन इन दिनों अपने बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने पिछले तीन सीजन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रखा है। इससे पहले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को 12.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) अपने साथ शामिल किया। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए थे।

आपको बता दें, सुबह से मुंबई ने एक भी खिलाड़ी को नहीं खरीदा था। ऐसा लग रहा था जैसे मुंबई की टीम ईशान किशन (Ishan Kishan) का ही इंतजार कर रही हो। इसकी एक बड़ी वजह ये भी है की मुंबई की टीम में क्विंटन डी कॉक के टीम से अलग होने के बाद मुंबई के पास कोई भी विकेट कीपर नहीं है। ईशान किशन एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं। मुंबई की टीम ने इस बार 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और गेंदबाज जसप्रीत बूमराह शामिल हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version