Jasprit Bumrah

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारत के जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने बल्ले से कमाल कर दिया। एजबेस्टन में जसप्रीत बुमराह का दिन था क्योंकि बुमराह ने पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के एक ही ओवर में 35 रन बनाये, जो की एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

बुमराह ने पहली गेंद पर चौका लगाया, वहीं दूसरी गेंद पर वाइड के साथ एक और चौका भी चला गया। तीसरी गेंद पर नो बॉल के साथ उन्होंने छक्का लगाया। इसके बाद बुमराह ने तीन लगातार चौके और एक छक्का लगाया। आखिरी बची गेंद पर उन्होंने एक रन बनाये।

बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के ब्रायन लारा (Brian Lara) के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 2003 में, वेस्टइंडीज के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान, लेग स्पिनर रॉबिन पीटरसन ने जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच में लारा के खिलाफ 28 रन दिए थे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ड बेली भी इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 28 रन ठोक चुके हैं। वहीं शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ एक ओवर में 27 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

Join Telegram

Join Whatsapp