Jhulan Goswami

भारत की महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने शनिवार, 12 मार्च को Hamilton में हुए ICC महिला विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। झूलन ने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए अनीसा मोहम्मद (Anisa Mohammed) को आउट किया।

आज के खेल के अपने पहले विकेट के साथ, झूलन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर लिन फुलस्टन (Lyn Fullston) के 34 साल के 39 विकेट के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए विश्व कप के विकेटों की संख्या 40 तक कर ली है। महिला विश्व कप में झूलन का यह 31वां मैच था। 39 वर्षीय पेसर वर्तमान में अपने पांचवें महिला एक दिवसीय विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। जो पहले 2005, 2009, 2013 और 2017 संस्करणों में भी टूर्नामेंट में खेल चुकी है।

शनिवार को भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रनों से हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत हासिल की है। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर के भारत ने 50 ओवरों में 8 विकेट पर कुल 317 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 123 और हरमनप्रीत कौर ने 109 रन से शतक जड़कर भारत की दबदबे वाली जीत की नींव रखी।

भारत ने एक समय में तीन विकेट पर 76 रन बनाए, इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 184 रन जोड़े और भारत को 300 रनों के पार ले गया। जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही और डिएंड्रा डॉटिन (Deandra Dottin) और हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। इसके बाद वेस्टइंडीज ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाना जारी रखा और अंत में 162 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। भारत के लिए स्नेह राणा ने 3 और मेघना राणा ने भी 2 विकेट लिए।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading