Home International Kano Jigoro: जूडो के पिता को गूगल का सलाम

Kano Jigoro: जूडो के पिता को गूगल का सलाम

जूडो, आधुनिक जापानी मार्शल आर्ट की एक शैली है। यह ओलंपिक खेलों और पैरालंपिक खेलों में भी एक इवेंट है। इस खेल को क्रिएट करने का श्रेय जापान के एक व्यक्ति को जाता है जिसे गूगल (Google) ने आज डूडल (Doodle) के साथ सम्मानित किया है। दरअसल, आज सर्च इंजन गूगल ने ‘जूडो के पिता’ के रूप में जाने जाने वाले डॉ. कानो जिगोरो (Kano Jigoro) को उनके 161वें जन्मदिन पर अपना डूडल समर्पित किया है।

आज के डूडल को लॉस एंजिल्स, स्थित कलाकार सिंथिया युआन चेंग (Cynthia Yuan Cheng) द्वारा बनाया गया है। इस डूडल में प्रोफेसर जिगोरो की फोटो, बीच में है और आस-पास Google लिखा हुआ है। इसके अलावा कई दूसरी स्लाइड भी बनाई गयी है जिसमें जूडो के फ्रेम को एनिमेटेड रूप में दिखाया गया है, जहां वह अपने छात्रों को मार्शल आर्ट में महारत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है।

उन्होंने मार्शल आर्ट को एक ऐसे खेल के रूप में पहचान दी जो लोगों को न्याय, शिष्टाचार और सुरक्षा के सिद्धांतों को एक साथ लाता है। जिगारो का जन्म ह्युगो जापान में 28 अक्टूबर 1860 में हुआ था। 11 साल की उम्र में वें अपने पिता के साथ टोक्यो चले गयें। जिगारो ने 1882 में टोक्यो में अपना खुद का डोजो (एक मार्शल आर्ट जिम), कोडोकन जूडो संस्थान (Kodokan Judo Institute) खोला। उन्होंने 1893 में महिलाओं का इस खेल में स्वागत किया।

Exit mobile version