khelo india

खेलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। इसी उत्साह को बरक़रार रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) हरियाणा के पंचकुला (Panchkula) में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 (Khelo India Youth Games 2021) के शुभारंभ में मुख्य अतिथि होंगे। वह इस खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण है, जो 4 जून से शुरू होकर 13 जून तक चलेगा। इस साल इस खेल में केवल अंडर -18 खिलाड़ी ही सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में भारत के 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी होगी। यह 5 शहरों- पंचकूला, शाहबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इन खेलों में कुल 25 खेल होंगे, जिनमें भारत के 5 स्वदेशी खेल – कलारीपयट्टू, थांग-ता, गतका, मल्लखंभा और योगासन शामिल हैं। कुल मिलाकर, 2,262 लड़कियों सहित 4,700 एथलीट 25 खेलों में 269 स्वर्ण, 269 रजत और 358 कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इन खेलों के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) द्वारा खिलाड़ियों के लिए डोप टेस्ट आदि की पूरी व्यवस्था की जाएगी। बता दें की खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई भारत में सबसे बड़ी राष्ट्रव्यापी जमीनी स्तर की खेल प्रतियोगिता है। हरियाणा ने 2018 में पहला खेलो इंडिया स्कूल गेम्स जीता था।

Join Telegram

Join Whatsapp