आईपीएल भारत में किसी फेस्टिवल से कम नहीं हैं. आईपीएल शुरू होते ही हर किसी के जुबान पर एक ही नाम होता हैं. इस भारतीय घरेलु मैच में विदेशों के भी खिलाड़ी खेलते हैं. इस घरेलु मैच को देखने के लिए लोग बहुत बेताब रहते हैं. आईपीएल शुरू होते ही हर किसी के जुबां पर सिर्फ और सिर्फ आईपीएल की ही बात होती हैं. आज मै आपको आईपीएल की Mystery गर्ल के बारे में बताने जा रही जो आईपीएल के हर मैच में स्टेडियम में नज़र आती हैं. आइये जानते है उस लड़की के बारे में.
आईपीएल ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टेबल पर एक खूबसूरत लड़की बैठी थी, जो अपनी टीम की और से खिलाड़ियों पर बोली लगा रही थी. यह लड़की सोशल मीडिया में छाई हुई है, लोग इस लड़की के बारे सर्च कर कर रहे हैं. ऑक्शन में हैदराबाद के लिए बोली लगाने वाली खूबसूरत लड़की का नाम काव्या मारन है.
काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं. वह सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आती रहती हैं. कलानिधि सन टेलीविजन नेटवर्क के मालिक हैं और काव्या इस समय अपने पिता का बिजनेस संभाल रही हैं. काव्या उन क्रिकेट फैंस में से हैं, जिन्हे हर मैच में स्टेडियम में देखा जाता है.












































