Robert Lewandowski

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर लियोनल मेसी को पोलैंड के रॉबर्ट लेवानडोवस्की ने पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, रॉबर्ट लेवानडोवस्की (Robert Lewandowski) को फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी 2021 (FIFA Best Men’s Player 2021) चुना गया है। उन्होंने लगातार दूसरे साल यह पुरस्कार अपने नाम किया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लियोनल मेसी (Lionel Messi) हैं तो वहीं तीसरे नंबर पर मिस्र और लिवरपूल के मोहम्मद सालाह (Mohamed Salah) हैं।

लेवानडोवस्की ने बुंडेसलीगा में पिछले सीज़न में एक ही सत्र में 41 गोल करके महान गेर्ड मुलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरे 2021 वर्ष के लिए, लेवानडोवस्की ने क्लब और देश के लिए 69 गोल किए थे। इससे पहले पुर्तगाल और मैनचेस्टर यूनाइटेड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo) फीफा अवॉर्ड्स की रेस से बाहर हो गए थे।

महिला वर्ग में बार्सिलोना की एलेक्सिया पुटेलस (Alexia Putellas) को ही इस पुरस्कार के लिये चुना गया। इसमें जेनिफर हर्मोसो दूसरे और सैम केर तीसरे स्थान पर रही। 27 साल की पुटेलस स्पेनिश लीग और यूईएएफ चैम्पियंस लीग का खिताब जीतने वाली बार्सिलोना टीम की अहम खिलाड़ी थीं। उन्होंने इससे पहले Ballon d’Or 2021 भी जीता था।

Join Telegram

Join Whatsapp