Home Sports IPL में जीत बरकरार रखना चाहेगी MI और KKR, ये हो सकती...

IPL में जीत बरकरार रखना चाहेगी MI और KKR, ये हो सकती है Playing 11

KKR_MI

आईपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट में अपनी पहली हार को भूलकर फिर से वापसी को तैयार होगी. मुंबई को उसके पहले मैच में आरसीबी ने मात दी थी. वहीं KKR ने हैदराबाद के खिलाफ 10 रनों से जीत दर्ज की थी. आईपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने सामने होगी. शाम 7.30 बजे से चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होने वाले इस मैच में केकेआर की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद कप्तान इयोन मोर्गन शायद ही अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करें.

ये हो सकती है केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी और प्रसिद्ध कृष्णा.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन– क्विन्टन डी कॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चहर, मार्को जानसेन, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.

Exit mobile version