Home International सनराइजर्स हैदराबाद के परिवार में शामिल हुई नई फ्रेंचाइजी, टीम के नाम...

सनराइजर्स हैदराबाद के परिवार में शामिल हुई नई फ्रेंचाइजी, टीम के नाम की हुई घोषणा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने अपनी क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) टी20 लीग फ्रेंचाइजी के लिए नए टीम के नाम का ऑफिशल अनाउंसमेंट किया है। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) परिवार में शामिल होने वाली इस फ्रेंचाइजी का नाम ‘सनराइजर्स ईस्टर्न केप’ (Sunrisers Eastern Cape) रखा गया है।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने दाएं हाथ के बल्लेबाज एडेन मार्कराम (Aiden Markram) और दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज ओटनील बार्टमैन (Ottniel Baartman) को सबसे पहले इस क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग के लिए साइन किया गया है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “#OrangeArmy अभी और बड़ी हुई है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप हमारी टीम का नाम होगा।”

यह फ्रैंचाइज़ी चार अन्य IPL फ्रैंचाइज़ी मालिकों में शामिल हो गई है जो क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी 20 लीग में एक टीम के मालिक हैं। ये टीमें – MI Cape Town (मुंबई इंडियंस के मालिकों के स्वामित्व में), Johannesburg Super Kings (चेन्नई सुपर किंग्स के मालिकों के स्वामित्व में), Paarl Royals (राजस्थान रॉयल्स के मालिकों के स्वामित्व में) और Pretoria Capitals (दिल्ली कैपिटल के मालिकों के स्वामित्व में) हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version