CSK NEW jersey
CSK NEW jersey

आईपीएल का तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी सीएसके के लिए पिछला सीजन बिल्कुल अच्छा नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। इस सीजन में टीम के साथ मोईन अली, चेतेश्वर पुजारा, कृष्णप्पा गौतम जैसे खिलाड़ी जुड़े हैं। 

चेन्नई सुपरकिंग्स ने बुधवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की, जिसमें भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसका ‘कैमॉफ्लॉज’ भी डाला गया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया। इसके बाद सोशल मीडिया में चेन्नई सुपरकिंग्स की नई जर्सी को लेकर लोगों ने खूब रिएक्ट किया।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को टैग करते ट्वीट किया कि हम नए अवतार में आपको देखने का और इंतजार नहीं कर सकते।