भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इतिहास रच दिया। दरअसल, Johannesburg के मैदान पर विकेट लेने आर अश्विन भारत के दूसरे स्पिनर बन गए हैं। अश्विन ने कीगन पीटरसन को LBW आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।
इससे पहले यह कारनामा अनिल कुंबले के नाम था। कुंबले ने इस मैदान पर 17 विकेट झटके हैं। उनके अलावा कोई भी भारतीय स्पिनर इस मैदान पर विकेट नहीं ले सका है, लेकिन अब अश्विन ने ऐसा कर दिखाया है। अनिल कुंबले ने आखिरी बार 2006 में यहां विकेट लिया था। जंबो नाम से मशहूर कुंबले ने 2006 में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच की पहली पारी में 2 ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट लिए थे। वहीं, दूसरी पारी में कुंबले के खाते में 3 विकेट आए थे। ये मैच टीम इंडिया ने 123 रन से अपने नाम किया था। अफ्रीकी सरजमीं पर ये टीम इंडिया की पहली जीत थी।
अब अश्विन के पास टेस्ट में महान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। पूर्व कप्तान के नाम पर टेस्ट में 434 विकेट दर्ज हैं। जबकि अश्विन के विकेटों की संख्या अब 428 हो चुकी है।