Cristiano Ronaldo
Cristiano Ronaldo

रोमारियो 743 गोल के साथ चौथे और लियोनल मेस्सी 719 गोल के साथ पांचवें नंबर पर हैं। रोनाल्डो ने पांच गोल स्पोर्टिंग लिस्बन, 118 गोल मैनचेस्टर युनाइटेड, 450 गोल रियाल मैड्रिड, 85 गोल जुवेंटस और 102 गोल पुर्तगाल की ओर से खेलते हुए किए हैं। 2002-03 के बीच रोनाल्डो लिस्बन के लिए खेले हैं, जबकि 2003-2009 के बीच वह मैनचेस्टर युनाइटेड टीम का हिस्सा रहे। 2009 से 2018 के बीच रोनाल्डो रियाल मैड्रिड टीम से जुड़े रहे और 2018 से अभी तक वह जुवेंटस के लिए खेल रहे हैं।

दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा गोल दागने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुधवार को जुवेंटस और नापोली के बीच खेले गए सुपर कप के फाइनल मैच में रोनाल्डो ने एक गोल दागा, जो उनके करियर का 760वां गोल था। इस तरह से उन्होंने जोसेफ बिकान को पीछे छोड़ते हुए फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बिकान के नाम 759 गोल हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ब्राजील के महान फुटबॉलर रहे पेले हैं, जिनके खाते में 757 गोल हैं।

अब रोनाल्डो दुनिया में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने गए हैं। रोनाल्डो ने जोसेफ बिकान के 759 गोलों के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा। रोनाल्डो ने सबसे अधिक 311 गोल स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड के लिए किए हैं।रोनाल्डो ने युवेंतस के लिए चौथा खिताब जीता है। रोनाल्डो ने इस खिताबी जीत पर खुशी जताते हुए कहा, ‘मैं इटली में अपने चौथे खिताब को लेकर बहुत खुश हूं। मैं युवेंतस से प्यार करता हूं और चाहता हूं कि यह टीम हमेशा जीतती रहे।’