Home International FIFA का चौंकाने वाला फैसला, AIFF को किया सस्पेंड

FIFA का चौंकाने वाला फैसला, AIFF को किया सस्पेंड

फीफा (FIFA) ने तीसरे पक्ष के “अनुचित प्रभाव” का हवाला देते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस सस्पेंशन का मतलब यह भी है कि अंडर -17 महिला विश्व कप, जो भारत में 11-30 अक्टूबर से होने वाला था, देश में योजना के अनुसार आयोजित नहीं किया जा सकता है।

फीफा ने एक बयान में कहा, “फीफा कॉउन्सिल के ब्यूरो ने सर्वसम्मति से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) को तीसरे पक्ष के अनुचित प्रभाव के कारण तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का निर्णय लिया है, जो फीफा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। एक बार AIFF कार्यकारी समिति की शक्तियों को ग्रहण करने के लिए प्रशासकों की एक समिति गठित करने का आदेश निरस्त हो जाने के बाद सस्पेंशन हटा लिया जाएगा और AIFF प्रशासन AIFF के दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लेगा।”

फीफा टूर्नामेंट के संबंध में अगले कदमों का आकलन कर रहा है और जरूरत पड़ने पर इस मामले को परिषद के ब्यूरो को भेजेगा। यह भारत में युवा मामले और खेल मंत्रालय के साथ लगातार रचनात्मक संपर्क में है और उम्मीद है कि मामले का पॉजिटिव परिणाम अभी भी प्राप्त किया जा सकता है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version