जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 15वें दिन भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कजाखस्तान के दौलेत नियाजबेकोव के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 8-0 से जीत हासिल की। इसके अलावा पदक के प्रबल दावेदार नीरज चोपड़ा भी भालाफेंक के फाइनल इवेंट में उतर चुके हैं। फाइनल में नीरज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे मेडल की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। शनिवार को भारत का गोल्फ में पहला मेडल जीतने का सपना टूट गया। महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं।










































