अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में मैच के दैारान ग्राउंड पर सिगरेट पीते हुए नजर आए। जिस कारण वो विवादों में घिर गए हैं। साथ ही शहजाद के इस बर्ताव के बाद उनके अनुशासन रिकॉर्ड से एक डिमेरिट प्वाइंट भी घटा दिया गया है। मोहम्मद शहजाद एक तस्वीर में मिनिस्टर ढाका और कोमिला विक्टोरियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले मैदान में सिगरेट की धुंआ उड़ाते नजर आ रहे है। शहजाद की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह घटना मिनिस्टर ढाका और कोमिला विक्टोरियंस के बीच खेले गए मैच की है। शहजाद मिनिस्टर ढाका टीम की तरफ से खेल रहे हैं। दरअसल बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले जाने थे, लेकिन दोनों मुकाबले बारिश की वजह से रद्द कर दिए गए। बारिश की वजह से मैच शुरू होने के इंतजार करने के दौरान मोहम्मद शहजाद अपनी अफगान टीम के अन्य साथियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने सिगरेट पीनी शुरू कर दी। इसके बाद मिनिस्टर ढाका के कोच मिनाजुर रहमान ने शहजाद को वॉर्निंग दी और ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल उन्हें अपने साथ ड्रेसिंग रूम ले कर चले गए।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि मोहम्मद शहजाद ने अपनी गलती मान ली है, और मैच रेफरी द्वारा लिए गए फैसले को भी मान लिया है।जिसके बाद आधिकारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है। शहजाद ने BPL के इस सीजन में 6 मुकाबलों मे 2 बार दहाई का आंकड़ा पार किया है। शहजाद ने सिलहट सनराइजर्स के खिलाफ 53 रन और खुलना टाइगर्स के खिलाफ 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा BPLकी बाकी 4 पारियों में वे दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं।
![]()











































