Home Sports इस जीत से चैन्नई सुपर किंग्स को मिला ये जबरदस्त फायदा

इस जीत से चैन्नई सुपर किंग्स को मिला ये जबरदस्त फायदा

CSK_KINGS

Report by Manisha:

शुक्रवार को आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के बीच मुकाबला खेला गया। वहीं इस मैच में एकतरफा अंदाज में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने पंजाब को छह विकेट से हरा दिया। जबकि केएल राहुल की कप्तानी में पंजाब की इस हार से टीम को भारी नुकसान हुआ है। केएल राहुल की कप्तानी आईपीएल 2021 प्वॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर फिसल गया है। वहीं चेन्नई आठवें से सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच केवल एक जीत से ही गया है। इसकी बड़ी वजह टीम का पंजाब के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करना है।

यहां देखें आईपीएल 2021 का लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल

टीम मैच खेल जीते हारे टाई नो रिजल्ट रनरेट प्वॉइंट्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 2 2 0 0 0 +0.175 4
चेन्नई सुपर किंग्स 2 1 1 0 0 +0.616 2
मुंबई इंडियंस 2 1 1 0 0 +0.225 2
दिल्ली कैपिटल्स 2 1 1 0 0 +0.195 2
राजस्थान रॉयल्स 2 1 1 0 0 +0.052 2
कोलकाता नाइट राइडर्स 2 1 1 0 0 +0.000 2
पंजाब किंग्स 2 1 1 0 0 -0.909 2
सनराइजर्स हैदराबाद 2 0 2 0 0 -0.400 0

अन्य टीमों पर इस प्वॉइंट टेबल में नजर दौड़ाई जाए तो चार प्वॉइंट्स के साथ विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टॉप पर बना हुआ है, जबकि मुंबई इंडियंस 2 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। अगर पिछले मैच की बात करे तो पिछले मैच में 2 प्वॉइंट्स के साथ दिल्ली कैपिटल्स जीत के काफी करीब पहुंचने के बाद भी हारने वाली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है।

आईपीएल 2021 प्वॉइंट टेबल में डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने दो मैच खेलने के बाद अभी तक एक मैच भी नहीं जीता है। इस समय टीम प्वॉइंट टेबल में बिना प्वॉइंट हासिल किए सबसे नीचे चल रही है, साथ ही टीम का नेट रनरेट भी सबसे खराब है। वहीं शनिवार को टूर्नामेंट में पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होना है।

Exit mobile version