Home International चोट की वजह से टीम से बाहर हुए विराट कोहली

चोट की वजह से टीम से बाहर हुए विराट कोहली

जोहान्सबर्ग में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। इस मैच में भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि कप्तान विराट कोहली इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। दरअसल, विराट को चोट लगी है और उनकी बैक में दिक्कत है, इसी वजह से उन्हें आराम दिया गया है।

विराट के जगह केएल राहुल (KL Rahul) टीम के कप्तान बने हैं। इसके साथ हीं हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। हनुमा विहारी लंबे वक्त के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं, उन्होंने अपना पिछला मैच ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था।

भारत के Playing 11

➤केएल राहुल (कप्तान)
➤मयंक अग्रवाल
➤चेतेश्वर पुजारा
➤अजिंक्य रहाणे
➤हनुमा विहारी
➤ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
➤रविचंद्रन अश्विन
➤शार्दुल ठाकुर
➤मोहम्मद शमी
➤जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान)
➤मोहम्मद सिराज

Exit mobile version