Home International World Athletics Championships 2022: नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, पहले ही प्रयास...

World Athletics Championships 2022: नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, पहले ही प्रयास में फाइनल में बनाई जगह

टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने यूजीन (Eugene) में प्रतिष्ठित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) में पुरुषों की भाला फेंक (Javelin Throw) फाइनल में अपना स्थान पक्का करने के लिए एक और शानदार प्रदर्शन किया। हेवर्ड फील्ड में ग्रुप ए में रखे गए, मौजूदा ओलंपिक चैंपियन, नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 88.39 मीटर का थ्रो रिकॉर्ड किया और टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

इस प्रतियोगिता के नियम के मुताबिक फाइनल में पहुंचने के लिए 83.50 मीटर तक भाला फेंकने की जरूरत थी और 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे जाने का मौका मिलेगा। चोपड़ा के साथ भारत के रोहित यादव (Rohit Yadav) 80.42 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ 12वें स्थान पर हैं। यह भारत के लिए एक और अच्छी खबर थी क्योंकि ट्रिपल-जम्पर एल्डोस पॉल (Eldhose Pual) ने अपने इवेंट में 16.68 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

बता दें की, इससे पहले स्टॉकहोम डायमंड लीग (Stockholm Diamond League) में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता था। 89.94 मीटर तक भाला फेंककर नीरज ने दूसरे स्थान हासिल किया है और अपना ही नेशलन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, नीरज ने तुर्कू में 89.30 मीटर दूर भाला फेंककर पावो नूरमी खेलों (Paavo Nurmi Games) में रजत पदक जीता था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version