Home Sports बेहद प्यारा है युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का वेडिंग वीडियो, देखें

बेहद प्यारा है युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का वेडिंग वीडियो, देखें

CHAHAL-WEDDING

आपको बता दें चहल 22 दिसम्बर को धनश्री से शादी कर ली है. भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी के वीडियो का एक क्लिप अब सामने आ चुका है. वीडियो में ये कपल अपनी शादी की रस्मों को करते नजर आ रहे हैं साथ दोनों के परिवार और दोस्तों का डांस भी देखने को मिल रहा है.

युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो टीजर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है. साथ ही उन्होंने वीडियो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा ‘तुम मेरी हो, और मैं तुम्हारा हूं, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं’. वहीं धनश्री ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीज़र साझा करते हुए लिखा ‘आप मुझे गठबंधन के बाद मिले हैं और मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं’.

वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से क्रिकेटर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसे 1.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जबकि धनश्री के इंस्टाग्राम पर इसे 1.4 मिलियन बार देखा गया है. वहीं वीडियो पर हजारों यूजर्स ने लाइक और कमेंट भी किए है. एक यूजर ने लिखा वीडियो बहुत प्यारा है, जबकि अन्य यूजर ने कहा कि वो शादी की पूरी वीडियो के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.

Exit mobile version