देश में जहां अभी 5G नेटवर्क को लेकर बातें चल रही है। वहीँ अभी कई ऐसे गाँव हैं जहां 4G नेटवर्क नहीं है। और लोग वहां 3G इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन अब बिहार के 14 जिलों के 207 गांवों में जल्द ही 4G इंटरनेट सेवा शुरू होने जा रही है। सरकार के तरफ से जारी 14 जिलों की सूची में राजधानी पटना, कैमूर, औरंगाबाद, लखीसराय, सीतामढ़ी, गया समेत अन्य जिलें शामिल हैं।
बिहार के 207 गाँवों के लिए केंद्र सरकार के ‘अंत्योदय विजन’ के तहत इसकी मंजूरी दी है। अंत्योदय विजन केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर और पिछड़े वर्गों का उदय या विकास करने का काम किया जाता है। इसके तहत जिन गांवों में 4G इंटरनेट सेवा नहीं पहुंच पाया है, वहां तेज रफ्तार इटंरनेट सेवा अब बहाल की जाएगी।
मिल रही जानकारी के अनुसार देश के 6 हजार से ज्यादा उन गावों को 4G सेवा से अपग्रेड किया जाएगा। जहां पहले से 2G या 3G सेवा चल रही है। सरकार की ओर से इस योजना के लिए 26 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी की गई है। बिहार के 14 जिलों के उप प्रखंडों में इस सेवा का विस्तार किया जाना है। इनमें से अधिकतर गांव पिछड़े इलाकों में आते हैं।
आपको बता दें कि बिहार के कैमूर जिले में सबसे ज्यादा 125 गांवों में 4G इंटरनेट सेवा बहाल की जाएगी। पटना और गया जिले के 11-11 गावों में 4G इंटरनेट सेवा शुरू की जाएगी। बाकि 8 जिले ऐसे हैं जहां 10 से कम गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है। वहीं, तीन जिले ऐसे हैं जहां एक-एक गांव को ही 4G इंटरनेट सेवा से बहाल किया जाएगा। औरंगाबाद के झरना, लखीसराय के हिल ब्लॉक और सीतामढ़ी के नवहा गांव में 4जी इंटरनेट शुरू करने की योजना है।











































