vajrpaat in bihar
vajrpaat in bihar

बिहार के पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र की काझा पंचायत स्थित बनियापट्टी गांव में वज्रपात से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही दोनों लड़को को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

मृत बालक के परिजनों ने बताया की गुरूवार की दोपहर साढ़े तीन बजे बच्चे पास के बहियार में गए थे। इसी दौरान बारिश होने लगी और तेज़ आवाज़ से वज्रपात हुआ। चारो बच्चे वज्रपात की चपेट में आ गए। इनमे से दो बच्चे घायल हो गए और दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक बालकों में छोटेलाल यादव का 15 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार यादव एवं शोकील यादव का 14 वर्षीय पुत्र मनखुश कुमार था। वहीं घायल होने वाले मनोज यादव के दो पुत्र 10 वर्षीय अमित कुमार एवं 12 वर्षीय शुभम कुमार हैं। जानकारी मिलने पर परिजन बहियार गए और बच्चों का शव घर ले आए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस मृतकों के घर पहुच्चि और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कब्ज़े में ले लिया। अनचलाधिकारी ने बताया की दोनों मृतकों के परिजन को राष्ट्रिय आपदा प्रबंधन की ओर से चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता की जाएगी।