mukesh-sahni

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने बिहार में भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, साथ ही जदयू का समर्थन किया है। बिहार के स्थानीय निकाय कोटे से हो रहे 24 सीटों पर बिहार विधान परिषद चुनाव में वीआईपी ने एनडीए को 15 सीटों पर समर्थन देने का एलान किया है। इसमें पार्टी 11 सीटों पर जदयू को समर्थन देगी।

जदयू इतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, भाजपा को तीन सीटों पर वीआईपी का समर्थन रहेगा, जबकि एक सीट पर चुनाव लड़ रही रालोजपा को भी वीआईपी समर्थन देगी। बाकी नौ सीटों पर पार्टी खुद चुनाव लड़ेगी।

सहनी ने समस्तीपुर से आदर्श कुमार को टिकट दिया है। वहीं बेगूसराय व खगड़िया से जय जय राम सहनी को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल से चंदन कुमार पर विकासशील इंसान पार्टी ने भरोसा जताया है। सारण से बाल मुकुंद चौहान वीआइपी प्रत्याशी होंगे। रोहतास एवं कैमूर से सहनी ने गोविंद बिन्द को टिकट दिया है। पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज से श्यामा नन्द सिंह पर बिहार के पशुपालन मंत्री ने भरोसा जताया है। बड़ी बात यह है कि इन सातों सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp