Gopal-Mandal

जदयू के मस्तमौला विधायक गोपाल मंडल आये दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। या यूं कहा जाये कि सुर्खियां इनको काफी पसंद करती है। और यहीं कारन है की ये और सुर्खियां एक दूसरे से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकते हैं। इसी कारण जदयू विधायक का एक और वीडियो सोशल मीडिया फिर से खूब वायरल हो रहा है।

पिछले दिनों वायरल हुए वीडियो में विधायक गोपाल मंडल एक शादी समारोह में दिलबर-दिलबर गाने पर डांस करते नज़र आये थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। और अब फिर से Gopal Mandal का एक और शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक गोपाल मंडल डांसर के साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोपाल मंडल भागलपुर में एक शादी के रिसेप्शन में पहुंचे थे। वहां डांसर और भोजपुरी गाने को सुन कर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए और जैम कर थिरकने लगे और एक बार फिर से कुर्ता उठाकर डांस करने लगे। रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो एक रिसेप्शन का बताया जा रहा है। पिछले दिनों सबौर के फतेहपुर गांव में विधायक एक रिसेप्शन में पहुंचे थे। फिर क्या था, स्टेज सजा था, गाना भी बज रहा था, तो ठुमके लगाने में जदयू विधायक ने जरा भी देरी नहीं की। वो फौरन स्टेज पर पहुंचे और बार-बालाओं का हाथ पकड़कर, उन्हें फ्लाइंग किस देकर डांस करने लगे। अपने अतरंगी अंदाज में दिख रहे गोपाल मंडल ने माइक पकड़कर कुछ किस्से भी बताए।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading