विद्यानंद दास joins jdu
विद्यानंद दास joins jdu

एक तरफ बिहार में कांग्रेस गठबंधन के भीतर परेशान है तो दूसरी ओर पार्टी में आयाराम-गयाराम का खेल जारी है। हालिया वाकिया खगड़िया का है जहां दिग्गज कांग्रेस नेता ने पार्टी छोड़ जदयू ज्वाइन कर ली है। पार्टी नेता विद्यानंद दास ने खगड़िया में जदयू की सदस्यता ली। दरअसल जदयू जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को खगड़िया में आयोजित हुई थी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी भाग लेने पहुंचे थे। इधर पार्टी बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा की ऐसे खराब मौसम में इतने संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का आना ऐतिहासिक है। खासकर महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अतिप्रशंसनिये है। उन्होंने ये भी कहा की कांग्रेस नेता विद्यानंद दास का प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में शामिल होना राज्य में नितीश कुमार की लोकप्रियता को दर्शाता है।

जदयू जिलाध्यक्ष ने आगे कहा की विद्यानंद दास के शामिल होने से जदयू संगठन को बल मिलेगा। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है की खगड़िया में आयोजित जिलासमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए हो। इसके लिए उन्होंने पार्टी-संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस मौके पर निम्न लोग उपस्थित थे-

  1. जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा
  2. सुमित कुमार सिंह
  3. पूर्व युवा अध्यक्ष विक्रम यादव
  4. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मु. साहेब उद्दीन
  5. जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल
  6. पंकज कुमार गुप्ता
  7. अनिल कुमार सिंह
  8. विकास कुमार सिंह
  9. जिला प्रवक्ता अरविंद मोहन
  10. इंद्रदेव सिंह
  11. मनोज कुमार सिंह

Loading