bjp leader in bihar from gujrat
bjp leader in bihar from gujrat

गुजरात के पूर्व संगठन महामंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भिखूभाई दलसानिया अब बिहार क्षेत्र के नए संगठन महामंत्री बन गए हैं। जी हां ! बिहार भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर सांगठनिक फेरबदल किया गया है। जहां गुजरात के नेता अब बिहार में काम करेंगे और वहीं बिहार के पूर्व नेता झारखंड क्षेत्र के मंत्री बना दिए गए हैं।

बिहार में पंचायत चुनाव के शुरू होने के पहले ही बिहार की राजनीति में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीब माने जाने वाले भीकुभाई दलसानिया को अब बिहार बीजेपी के संगठन महामंत्री यानि कि general secretary का पद दे दिया गया है। वहीं तत्कालीन संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ को बिहार-झारखंड का क्षेत्र प्रभारी का पद प्रदान किया गया है। इस बड़े फेरबदल के बाद भाजपा नेता दलसानिया ने ट्वीट कर कहा: “मैं 1997 से भाजपा में काम कर रहा हूं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आशीर्वाद से यह संभव हुआ है हमें बिहार में गंगा नदी के किनारे रहूंगा।”

कौन है भिकु भाई दलसानिया ?
लाइमलाइट से दूर रहने वाले दलसानिया नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद सहयोगियों में से एक है। आपको बता दें कि भिकुभाई दलसानीय 1997 के समय से भाजपा पार्टी से जुड़े हुए हैं। वह पूर्ण रुप से गुजरात के सौराष्ट्र इलाके के जामनगर जिले के निवासी हैं। एक वक्त पर वह गुजरात के मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों में से भी एक माने जाते थे। गुजरात में वह करीबन 2 दशक से संगठन मंत्री का दायित्व संभालते आ रहे हैं। गुजरात के संगठन महामंत्री रहते हुए उन्होंने दो बार लोकसभा चुनाव और साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है।