Home Bollywood ‘दो घूंट’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, निया शर्मा को मात देती दिखीं...

‘दो घूंट’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, निया शर्मा को मात देती दिखीं खेसारी की मल्ला

निया शर्मा (Nia Sharma) के हिट सॉन्ग ‘दो घूंट’ (Do Ghoont) का भोजपुरी वर्जन रिलीज हो चुका है। ये सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। इस गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) और नमृता मल्ला (Namrita Malla) पर फिल्माया गया है। गाने की वीडियो में ऐक्ट्रेस बेली डांस करते हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं खेसारी लाल का यहां दबंग अवतार दिखाया गया है।

गाने को आवाज दी है खेसारीलाल और शिल्पी राज ने। इसका म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। लिरिक्स अजीत मंडल ने लिखे हैं और इसे डायरेक्ट बीभन्शु तिवारी ने किया है। ‘दो घूंट’ को कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा ने किया है। वहीं, इसके एडिटर आर निंजा हैं। इसे प्रोड्यूस निशांत सिंह ने किया है।

गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है। महज 90 मिनट पहले रिलीज हुए इस वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। नमृता का बोल्ड अंदाज देख फैन्स क्रेजी हो रहे हैं।

Exit mobile version