भोजपुरी इंडस्ट्री के खलनायक देव सिंह (Dev Singh) जल्द ही ZeeTv के पॉपुलर शो अगर तुम न होते (Aggar Tum Na Hote) में नज़र आने वाले हैं। इस सीरियल में वो मेन लीड के दिनकर मामा के अहम किरदार में नजर आएंगे। सीरियल में दिनकर की बॉन्डिंग हीरो के साथ कटप्पा और बाहुबली जैसी है। इस सीरियल का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है,जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
इस सीरियल का हिस्सा बनने पर देव काफी उत्साहित हैं। वो कहते हैं, “मेहनत का कोई विकल्प नही है, ये आपको हर तरह से तैयार रखती है। अपने करियर में मैंने कभी इससे परहेज नही किया और ना कभी करूंगा। मेरा मानना है अच्छा या बुरा कोई पीरियड हमेशा के लिए नही है यह तो जब तक आपकी जिंदगी है तब तक लगा ही रहेगा। मैंने सीरियल से अपना अभिनय करियर स्टार्ट किया था। मैं पहले भी इसका हिस्सा रहा था, इसलिए मेरे लिए यह घर वापस आने जैसा है।”
टीवी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले देव पुनः टीवी पर ही एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रहे हैं। इससे पहले देव अदालत,भाग्य विधाता, शनि देव, सीआईडी, सावधान इंडिया और महाराणा प्रताप जैसे शो के साथ सैकड़ो भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं।










































