Transfer

बिहार में एक साथ दो दर्जन से भी अधिक प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 28 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। ये सभी अपर समाहर्ता एवं उप-सचिव रैंक के पदाधिकारी हैं। इनमें 25 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों में अपर जिला दंडाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इन्हें अपने वेतनमान में ही अपर समाहर्ता बनाया गया है।

वहीं बिहार के सीवान के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी रमण कुमार सिन्हा को पटना, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के उप-सचिव मनोज कुमार झा को भोजपुर का अपर जिला दंडाधिकारी, समाज कल्याण निदेशालय के उप-निदेशक मंजीत कुमार को नालंदा अपर समाहर्ता, मुंगेर अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) सुधा गुप्ता को जहानाबाद अपर समाहर्ता, लखीसराय के जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार को मुजफ्फरपुर का अपर समाहर्ता बनाया गया है।

वैसे ही बेतिया राज के व्यवस्थापक विनोद सिंह को वैशाली अपर समाहर्ता, पटना जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक राजीव कुमार सिंह को बेतिया का अपर समाहर्ता, ग्रामीण कार्य विभाग के उप-सचिव कृष्ण मोहन सिंह को शिवहर का अपर समाहर्ता, पूर्णिया के अपर समाहर्ता जावेद अहसन अंसारी को सीवान का अपर समाहर्ता के पद पर भेजा गया है।

कटिहार के अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) राजमोहन झा को अररिया का अपर समाहर्ता, ऊर्जा विभाग के उप-सचिव अनुज कुमार को किशनगंज अपर समाहर्ता, सामान्य प्रशासन विभाग के विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अमरेंद्र शाही को मुंगेर का अपर समाहर्ता, अति-पिछड़ा वर्गों के लिए राज्य आयोग के सचिव मृत्युंजय कुमार को शेखपुरा का अपर समाहर्ता।

सामान्य प्रशासन विभाग के विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुधांशु शेखर को लखीसराय अपर समाहर्ता, किशनगंज के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो. राशिद आलम को खगड़िया का अपर समाहर्ता, कैमूर स्थित ग्रामीण विकास अभिकरण के लेखा प्रशासन एवं स्व-नियोजन निदेशक अजय तिवारी को समस्तीपुर का अपर समाहर्ता बनाया गया है।

मधेपुरा अपर समाहर्ता शिव कुमार शैव को भागलपुर का अपर समाहर्ता, भवन निर्माण विभाग के उप-सचिव चंद्रशेखर प्रसाद सिंह को रोहतास का अपर समाहर्ता, योजना एवं विकास विभाग के उप सचिव मनीष शर्मा को सीतामढ़ी का अपर समाहर्ता, विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सत्येंद्र मिश्र को जमुई का अपर समाहर्ता, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के मिशन निदेशक कार्यालय के विशेष कार्य पदाधिकारी पवन सिन्हा को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) का अपर समाहर्ता, बांका के अपर समाहर्ता अमिताभ सिन्हा को पटना का अपर समाहर्ता (सामान्य) बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के मनोरंजन कुमार को पटना में विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन, किशनगंज के अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार को पटना का अपर समाहर्ता (आपूर्ति) तथा मुंगेर के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह को पंचायती राज का उप-निदेशक बनाया गया है।

इन सब के साथ साथ अपर समाहर्ता का भी तबादला हुआ है। जिसमें राजेश झा भागलपुर से दरभंगा भेजे गए हैं। राजेश सिंह को नालंदा से बेगूसराय भेजा गया है। और नौशाद अहमद को नालंदा से पटना भेजा गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp