Home Politics पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने थामा तेजस्वी का हाथ ,ली राजद की...

पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने थामा तेजस्वी का हाथ ,ली राजद की सदयस्ता

maheshwar singh joins rjd

पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने शनिवा को आरजेडी का दामन थाम लिया। उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि मंजीत सिंह और महेश्वर सिंह दोनों के आरजेडी में शामिल होने की खबरें थी। इसे लेकर बैकुंठपुर के आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद सिंह ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली के कारण जेडीयू नेताओं में बहुत निराशा है। वे अपनी ही पार्टी में अपमानित महसूस कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि महेश्वर सिंह ने साल 2010 के विधानसभा चुनाव में समता पार्टी के टिकट पर और वर्ष 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर हरसिद्धि विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि इसके बाद के चुनाव में मजबूत पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Exit mobile version