bihar jobs
bihar jobs

ग्रामीण विभाग और शिक्षा विभाग में बहाली की तैयारी है I शिक्षा विभाग में फिजिकल एजुकेशन टीचर और ग्रामीण विभाग में जूनियर इंजीनियर के पदों की बहाली की जायेगी

इस बार ग्रामीण विभाग में बम्पर भारतियों के आसार हैं I प्रदेश सरकार इस बार करीब 21,000 भर्तियां निकालने की तैयारी में है I इसका खाका तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे कैबिनेट के पास मंज़ूरी के लिए भेजा जाएगा I कैबिनेट की मंज़ूरी मिलते ही बहाली की अधियाचना आयोग को भेजी जायेगी I इन बहालियों के ज़रिये जूनियर इंजीनियर, सर्वेयर, वर्क सरकार, लोअर डिवीजन क्लर्क और कार्यालय अनुदेशक जैसे पदों को भरा जाएगा I ग्रामीण क्षेत्र में बहुत समय से बहाली नहीं हुई है I अभी ग्रामीण क्षेत्र में जूनियर इंजीनियर के करीब 600 और असिस्टेंट इंजीनियर के 466 पद खाली हैं I ग्रामीण क्षेत्र में सड़क बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है जिनके लिए इन कर्मियों की ज़रूरत है

बात करें फिजिकल एजुकेशन टीचर पद बहाली की तो प्रदेश में इससे सम्बंधित करीब 9000 पद खाली हैं I 100 से अधिक छात्रों वाले मध्य स्कूलों फिजिकल एजुकेशन और स्वास्थ्य अनुदेशक की बहाली का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है I कैबिनेट की हरी झंडी मिलते ही बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी I ये बहालियां भी सामान्य शिक्षकों की बहालियों की तरह होगी I अभ्यर्थियों को लम्बे समय से इन बहालियों इंतज़ार था