VACCINATION IN BIHAR
VACCINATION IN BIHAR

6 महीने में 6 करोड़ कोविड टीकाकरण अभियान में अब लगता है बिहार सरकार सफल हो सकती है। जहां यह मिशन, साल के अंत तक यानी की दिसंबर 2021 तक में 6 करोड़ कोविड टीकाकरण अभियान पूर्ण करने का था। उसमे फिलहाल अगस्त के शुरुवाती समय में ही 3 करोड़ से अधिक लोगो ने कोविड टीका लगवा लिया है।

गौरतलब है कि 75वीं स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक घड़ी पर प्रशासित कोविड-19 टीकाकरण के कुल खुराक के मामले में 3 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसके बाद से सोमवार को करीबन 2 लाख के ऊपर और भी लाभार्थियों ने टीकाकरण करवाया है। अब टीकाकरण के कुल आंकड़े जल्द 3.5 करोड़ को भी चुने वाली है। इन 3 करोड़ लोगो में कुल 50 लाख लोगो ने वैक्सीन की दोनो डोज ले ली है। और बाकी के 2.5 करोड़ लोग अभी तक एक डोज ही लिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बिहार में 2981 कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पर लोगो को टीका लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही बिहार ने एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। रिकॉर्ड था बिहार के चंपारण जिले में 100% टीकाकरण कार्य पूरा करने का।

पिछले 1 महीने से बिहार सरकार इस अभियान में कोई कमी नही आने दे रही है। अभियान को तीव्र गति से करवाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का सबसे बड़ा योगदान दिख रहा है। सरकार गंभीरतापूर्वक इस कार्य के अंतर्गत लोगो को लगातार टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करते दिख रही है। कोरोना के तीसरे लहर के आगमन से पहले राज्य सरकार कोशिश में लगी है कि किसी तरह से ज्यादा से ज्यादा लोगो को टीका लगवा दिया जाए। जिसके लिए कुछ नए अभियान भी शुरू किए जा सकते है। साथ ही कुछ और नए टीका केंद्र बनवाने की भी तैयारियां चल रही है।