आज मानसून सत्र का तीसरा दिन है, बाकी दो दिनों की तरह आज भी विपक्ष का तेवर गर्म रहा। विपक्षी दलों ने आज भी विधानसभा परिसर में बालू के अवैध खनन स्वास्थ्य सुविधाओं की बिगड़ी स्थिति, महंगाई, बेरोजगारी और 23 मार्च को विधायकों के साथ मारपीट मामले को लेकर प्रदर्शन किया।
इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष से बातचीत के लिए राजद के ललित यादव और कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा उनके कक्ष में गए। सभी नेता उनके कक्ष में जा कर बोले की अगर उनकी बातों को नहीं सुना जाएगा या फिर धयान नहीं दिया जाएगा तो वो इसका सदन के बहार विरोध करेंगे और प्रदर्शन भी। आपको ज्ञात होगा की इसके पहले भी विपक्ष सदन का बहिष्कार करने की बात कर चूका है।
विपक्षी दल के नेताओ के साथ हुए बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बताया की भोजनावकाश के बाद कार्यसमिति की बैठक होगी और उसमे सभी मुद्दों पर फैसला हो जाएगा। बातचीत में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी व ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और माले के विधायक भी शामिल हुए।














































