police

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Police Constable Result 2021) आधिकारिक वेबसाइट https://www.csbc.bih.nic.in/ पर जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए क्वालीफाइड माने जाएंगे। इसका आयोजन जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह में होगा। परीक्षा में दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद आदि का परीक्षण किया जाएगा।

रिजल्ट लिंक

https://www.csbc.bih.nic.in/Advt/Notice-06-12-2021.pdf

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.csbc.bih.nic.in/ पर जायें।
  • होम पेज पर दिए गए Results: Written Examination for PET of Bihar Police Constable. (Advt. No. 05/2020) के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • उम्मीदवार रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सीएसबीसी के नोटिस के अनुसार, बिहार पुलिस में सिपाही के 8415 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिनमें से 3489 पद सामान्य वर्ग, 1470 पद सामान्य वर्ग ईबीसी, एससी के लिए 1307, ओबीसी के लिए 980, ईडब्लूएस के लिए 842, बीसी के लिए 245 और 82 पद एसटी के लिए हैं।