Home National Smart Policing Index 2021: बिहार पुलिस निकली फिसड्डी, पाया सबसे आखिरी स्थान

Smart Policing Index 2021: बिहार पुलिस निकली फिसड्डी, पाया सबसे आखिरी स्थान

अक्सर अपने काम के मामले में बदनाम रहने वाली बिहार पुलिस ने एक बार फिर से अपने आप को फिसड्डी साबित कर दिया है। दरअसल, इंडियन पुलिस फाउंडेशन (IPF) द्वारा देश की पुलिसिंग पर एक Smart Policing Index 2021 सर्वे किया गया, जिसमें बिहार ने आखिरी स्थान हासिल किया है। बिहार पुलिस ने 5.74 के साथ सबसे खराब स्कोर किया है। बिहार से उपर स्थान पर उत्तर प्रदेश 5.81 स्कोर के साथ है।

इस Smart Policing Index में आंध्र प्रदेश ने पहला स्थान प्राप्त किया है। आंध्र प्रदेश पुलिस को इस इंडेक्स में 8.11 स्कोर मिला है। वहीं तेलंगाना, असम, केरल और सिक्किम ने दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवा स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में दक्षिणी राज्यों और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

बिहार ने पांच श्रेणियों में सबसे कम स्कोर किया है। बिहार पुलिस को “पब्लिक ट्रस्ट इन पुलिसिंग” कैटेगिरी में 5.98 स्कोर, “ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त सेवा में 4.97” स्कोर, “प्रौद्योगिकी अपनाने में 5.81” स्कोर, “पुलिस उत्तरदायित्व में 5.84” स्कोर और “पुलिस की संवेदनशीलता” कैटेगिरी में 5.75 स्कोर मिला है।

https://chaukasbharat.com/entertainment/jug-jugg-jeeyo-kiara-and-varun-will-get-married-next-year/

Exit mobile version