बिहार में 7 जुलाई से अनलॉक 4 की सुरुवात हो चुकी है। नितीश कुमार ने कल ही क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप साथ हुई बैठक में नए गाइडलाइन का ऐलान किया।
CM ने ट्ववीट कर के जनता को बताया की अब राज्य में सभी सरकारी स्कूल और निजी दफ्तर पूरी छमता से कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी शैक्षिक संस्थानों को भी खोलने का आदेश जारी कर दिया है। शैक्षिक संस्थानों को अभी 11 वि और 12 वि के बच्चे या इसके ऊपर के बच्चो को ही बुलाने का निर्देश दिया गया है। मतलब इसका सीधा अर्थ ये है की १०वी तक के स्कूल अभी फिलहाल बंन्द ही रहेंगे। रेस्टुरेंट और खाने की दुकानों को खोलने का निर्देश फिलहाल सरकार ने दे दिया है ,लेकिन इसको लेकर विस्तृत जानकारी सरकार जल्द ही जारी करेगी।
स्कूल और कॉलेज में 50 % ही क्षमता के साथ खोलने का निर्देश सरकार की तरफ से जारी हुआ है। बिहार में सोमवार को अनलॉक 3 समाप्त हो रहा है
और इसके परिणामो की भी समीक्षा की कई। इसके इलावा तीसरे लहर को लेकर सरकार पहले से सावधानी बरत रही है ,और सरकार ने भी जनता से अपील की है की वो भी नियमो को पालन करे।
सरकार ने साफ़ तौर में कहाँ की सभी स्कूल और कार्यालयों में प्रवेश वही पा सकते हैं जो टिका ले लिए हैं। वैसे लोगों का प्रवेश निषेध रहेगा जो अभी तक टिका किसी भी कारन से नहीं ले पाए। सभी खाने पिने की दूकान पर बैठने के लिए ५०% क्षमता का ही इस्तेमाल होगा। ताकि सोशल डिस्टन्सिंग नियम का सुचारू रूप से पालन हो सके। वही सरकार की तरफ से सारे व्यसक छात्र एवं छात्रों और शिक्षको के लिए विशेष टीकाकरण इंतज़ाम सरकार की तरफ से किया जाएगा।














































