Weather-Patna

बिहार में वर्षा ऋतू खत्म होते ही ठण्ड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। बिहार में जैसे जैसे रात ढलता है वैसे वैसे ही तापमान नीचे गिरने लग रहा है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि आने वाले दो दिनों में बिहार में पारे में गिरावट आएगी। खासकर न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक नीचे आएगा। राज्य में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। राज्य में अभी भी कुछ इलाकों में बारिश का माहौल बना हुआ है जिस कारण लोगों को ठण्ड का एहसास होने लगा है।

राजधानी समेत पुरे राज्य में उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन कोहरे की उतनी नहीं बनेगी। लेकिन शाम से सुबह तक ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। देश के पहाड़ी हिस्सों जम्मू-काश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा।

जिस कारण राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हवा के कारण मौसम आने वाले दिनों में ऐसे ही ठंड होता जाएगा। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड सहित अन्य राज्यों में मौसम पूरी तरह से शुष्क (ड्राई) है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हवाओं की रफ्तार में तीव्रता के साथ ठंड और नमी भी शामिल है। इन मौसमी कारणों के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।