मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज बिहार वासियों को एक विशेष सौगात देने जा रहे। बांका स्थित मंदार पर्वत पर आज सीएम नितीश कुमार बिहार के दूसरे रोपवे का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें की बिहार में इससे पहले, राजगीर में रोपवे की व्यवस्था है। यह बिहार का दूसरा रोपवे होगा। शास्त्रों के मुताबिक़, बांका के मंदार पर्वत का अपना पौराणिक महत्व है और बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचते है। रोपवे नहीं होने के कारण लोगों को यहां पहुंचने के लिए घंटो की चढ़ाई करनी पड़ती थी, लेकिन अब रोपवे के बन जाने से ये दुरी मिनटों में पुरी हो जाएगी।
बता दें की इस रोपवे में कुल 8 केबिन हैं जिसमे प्रत्येक केबिन में 4 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। बेस स्टेशन के बाद बीच में सीताकुंड आता है जो की रोपवे का पहला पड़ाव है। वहीँ सबसे ऊपर जैन धर्म के 12वे तीर्थंकर वासुपूज्य का मंदिर है। मंदिर में उनकी चरणपादुका रखी हुई है, जिसका दर्शन करने के लिए पुरे विश्व से जैन धर्म के श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
इस रोपवे को बनने में करीब आठ साल का वक्त लगा है। मंदिर वनविभाग के अंतर्गत आता है। इस रोपवे को बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 8 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया था। मंदिर राइट्स को कंपनी द्वारा बनाया गया है और फिलहाल एक साल तक इसका संचालन भी कंपनी को करना होगा। रोपवे के किराए का निर्धारण अभी तक नहीं हो पाया है। मंदार क्षेत्र को देश दुनिया के पर्यटन स्थल में कराने के लिए राज्य और केंद्र सरकार विभिन्न योजनाए चला रही है। ज़ाहिर है की नितीश कुमार का बिहारवासियों के लिए ये सौगात उल्लास और उत्साह तो ला रहा है और इसके साथ-साथ बिहार को और भी विकसित राज्य बना रहा है।