flight

बिहार का गया दुनिया भर में इंटरनेशनल पहचान रखने वाला पर्यटन स्थल है। बिहार के गया जिले में पर्यटन कारोबारियों को लेकर एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। गुरुवार 9 जून को कोरोनावायरस लगभग 2 साल के बाद थाईलैंड से यात्रियों से भरा विमान गया में उतरा। एयर एशिया के इस विमान में 173 यात्री सवार थे। लंबे समय के बाद विदेशी यात्रियों को देखकर पर्यटन कारोबारी खुश हो उठे हैं।

गया एयरपोर्ट पर अप्रैल और मई महीने में वियतनाम और मयमार से स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइटें आनी शुरू हो गई है। दोनों देशों से लगभग एक दर्जन से ज्यादा चार्टर्ड फ्लाइट विदेशी यात्रियों को लेकर गया पहुंची है। मालूम हो कि, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इंटरनेशनल उड़ानों को लेकर दिशा-निर्देश में संशोधन किया है। विदेश एयरलाइंस कंपनियों और यात्रियों को कई पाबंदी से राहत दी गई है। अब कोई भी विदेशी एयर कंपनी सीधे स्पेशल फ्लाइट लेकर पहुंच सकती है।

आपको बता दें, इससे पहले किसी चार्टर्ड फ्लाइट की लैंडिंग के लिए पाबंदियों के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सरकार और स्थानीय प्रशासन ने से अनुमति लेनी पड़ती थी। लेकिन अब इसमें लोगों को छूट दी गई है। जिससे अब विदेशी फ्लाइटों में इजाफा होगा।

आपको बता दें कि बिहार के गया जिले में हवाई रूटों पर अक्टूबर महीने से रेगुलर इंटरनेशनल विमानों का परिचालन शुरू हो जाएगा। वियतनामी की विजिट एयरलाइंस अक्टूबर से गया-हनोई (वियतनाम) की रेगुलर सेवा शुरू कर दी जाएगी। 1 सप्ताह में 3 दिन फ्लाइट सेवा रहेगी।

अक्टूबर से नियमित विदेशी विमानों की उड़ान शुरू हो जाएगी। जिसमें विजिट एयरलाइंस का परिचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही उड़ानों का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।

Join Telegram

Join Whatsapp