nitish-kumar

बीते बुधवार यानी 2 फरवरी की रात बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए Magadh Range IG अमित लोढ़ा और Gaya SSP आदित्य कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के 1998 बैच के अधिकारी अमित लोढ़ा को वेटिंग फॉर पोस्टिंग में डालते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया। साथ ही गया के SSP जो 2011 बैच के IPS अधिकारी आदित्य कुमार को भी पद से हटाते हुए पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया।

गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना

नीतीश सरकार ने गया के पूर्व जिलाधिकारी और बुडको के प्रबंध निदेशक अभिषेक सिंह को भी बुडको के प्रबंध निदेशक के पद से हटाते हुए बिहार राज्य योजना परिषद का परामर्शी बना दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अभिषेक सिंह को बुडको के MD के पद से हटाने की अधिसूचना बुधवार शाम को ही जारी कर दिया। तीनों अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद से हटाया गया है। जिसके बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

मालूम हो कि अमित लोढ़ा और आदित्य कुमार बिहार सरकार के तेजतर्रार और कड़क अफसरों में माने जाते हैं। और वैसे ही अभिषेक सिंह को भी बिहार सरकार एक काबिल अफसर मानती है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय में आईजी के पद पर तैनात विनय कुमार को मगध प्रक्षेत्र का नया आईजी बनाया गया है। वहीं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में समादेष्टा के पद पर तैनात हरप्रीत कौर को गया का नया SSP बनाया गया है। इसी इ साथ गृह विभाग ने 10 DSP के तबादले की भी अधिसूचना जारी की है।

इस अधिसूचना के मुताबिक बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी सुशील कुमार को पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था नालंदा बनाया गया है। राजेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा नालंदा बनाया गया है। विनोद कुमार को एसडीपीओ पुपरी सीतामढ़ी बनाया गया है। कुमार ऋषिराज को एसडीपीओ दाउदनगर औरंगाबाद बनाया गया है। विप्लव कुमार को एसडीपीओ जयनगर बनाया गया है। रोशन कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय टू भागलपुर बनाया गया है। विपिन कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अरवल बनाया गया है। वहीं संदीप गोल्डी को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय शेखपुरा बनाया गया है। श्रीमती ज्योति को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गोपालगंज बनाया गया है। जबकि अमित कुमार को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय लखीसराय बनाया गया है।

DSP के तबादले की अधिसूचना

Join Telegram

Join Whatsapp