Winter-Update

बिहार में छोटे होते हुए दिन और लंबी होती हुई रातों के साथ साथ पछुआ हवाओं का प्रवाह भी बढ़ने लगा है। जिस कारण बिहार में ठंड बढ़ती जा रही है। सोमवार, 21 नवंबर को पटना समेत बिहार के 12 जिलों में न्यूनतम पारे में गिरावट देखी गई है। वहीं, 10 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है।

21 नवंबर, सोमवार को प्रदेश का गया जिला सबसे ठंडा शहर रहा। गया का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटनाा का न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। और पटना का तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को राजधानी समेत आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रही। वहीं धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के सारण, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बांका, सबौर, भागलपुर, पूर्णिया व फारबिसगंज के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

वहीं प्रदेश के पूर्वी चंपारण, सिवान, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, सहरसा, अररिया व कटिहार जिले के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

Join Telegram

Join Whatsapp