Monsoon

सितंबर महीने में जहां बिहार में मानसून की मेहरबानी देखी गयी। वहीं अक्टूबर महीने के पहले दिन मौसम विभाग की ओर प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार, 1 अक्टूबर को राज्य के 14 जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी की है। साथ ही पश्चिमी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग की ओर से बिहार में 3 अक्टूबर से बारिश संबंधी गतिविधियों में तेजी आएगी। उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में इस दौरान भारी बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण बिहार में कहीं-कहीं पर शनिवार को ठनका गिरने का खतरा बना रहेगा।

विभा द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर जिले में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा शनिवार को पटना, मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, गया, बेगूसराय, आरा, सासाराम समेत आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। अगले हफ्ते से राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading