बिहार के राजयपाल (Bihar Governor) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बिहार के राज्यपाल फागू चौहान (Fagu Chauhan) की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें गुरुवार, 22 सितंबर की देर रात पटना स्थित आईजीआईएमएस अस्पताल (IGIMS Hospital) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों को तबीयत में सुधार नहीं दिखने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफेर कर दिया गया।
जिसके बाद राज्यपाल फागू चौहान को एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से दिल्ली ले जाया गया। और वहां दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) में उनका इलाज हो रहा है। बता दें कि गुरुवार को उनके बीमार होने के बाद पटना स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (IGIMS) में उन्हें भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार और यूरिन इंफेक्शन की शिकायत थी। आइजीआइएमएस में इलाज के बाद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर सतर्कता बरतते हुए राज्यपाल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली रेफर कर दिया गया।
इसके बाद राज्यपाल को शुक्रवार सुबह एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्ली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि राज्यपाल आइजीआइएमएस में आने के दो दिनों पहले से बुखार से पीड़ित थे। उन्हें गुरुवार की सुबह आइजीआइएमएस में यूरोलाजी विभागाध्यक्ष डा. राजेश कुमार तिवारी की यूनिट में भर्ती किया गया। उनका पहले से एंजियोप्लास्टी होने के कारण कार्डियोलाजी विभाग के डाक्टरों ने भी देखा।
बता दें कि फागू चौहान साल 2019 से बिहार के राज्यपाल हैं। 74 साल के फागू चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1948 में यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। यूपी के 17वें विधानसभा चुनाव में वह सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले विधायक थे। घोसी विध3ानसभा सीट से वे रिकॉर्ड 6 बार विधायक रहे।
फागू चौहान बीजेपी के अलावा बसपा, लोक दल समेत अन्य पार्टियों में रह चुके हैं। वे पहली बार 1985 में विधायक बने थे। 1991 में उन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद 1996, 2002 और 2007 में भी में भी विधायक बने। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 2019 में उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।











































