बिहार में नगर निकाय चुनाव (Municipal Elections in Bihar) का ऐलान हो चूका है। और सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में जनता से वोट की अपील करने के लिए जनता के बीच भी उत्तर रहे हैं। अगले महीने यानि अक्टूबर में बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। जो दो चरणों मे बिहार के 224 नगर निकायों में आम चुनाव होगा। पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को वोटिंग होगी और मतगणना 12 अक्टूबर को होगी।
वहीं दूसरे चरण का चुनाव 20 अक्टूबर को होगा जिसकी काउंटिंग 22 अक्टूबर को होगी। इन चुनावों में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कराने के लिए प्रयास शुरू हो गया है। लेकिन इसी बीच बिहार के लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित करने के लिए बिहार की माटी के दो सुपर स्टार को बिहार नगर निकाय चुनाव का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धाक जमा बैठे बिहार के मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को बिहार नगर निकाय चुनाव का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
अभिनेता मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी को राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए ब्रांड एम्बेडसर मनोनीत किया है। मनोज वाजपेयी व पंकज त्रिपाठी मतदाताओं को निकाय चुनाव के तहत स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि चयनित करने के लिए जागरूक करते दिखेंगे। मनोज वाजपेयी के मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेशों का प्रसारण भी शुरू हो गया है।
मीडिया से मिल रही जानकारी के मुताबिक जल्द ही पंकज त्रिपाठी भी मतदान के लिए आम मतदाताओं को प्रेरित करते नजर आएंगे। राज्य में दो चरणों में 224 सीटों पर नगर निकाय चुनाव कराए जाने की घोषणा की जा चुकी है। पहले चरण के 156 नगर निकायों के लिए मतदान 10 अक्टूबर को और दूसरे चरण के 68 नगर निकायों के चुनाव को लेकर 20 अक्टूबर को मतदान होना है। निकाय चुनाव कराए जाने को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने सहित अन्य प्रक्रियाएं शुरू की जा चुकी हैं।










































