बिहार के पूर्णिया जिले में काफी समय से हवाई अड्डे की उठ रही मांग को देखते हुए यह आश्वासन दिया गया है कि पूर्णिया में मार्च 2023 तक हवाई यात्रा शुरू हो सकती है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने दिया द्वारा यह आश्वासन दिया गया है। नागरिक विमान सेवा शुरु कराने को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के प्रतिनिधि केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की।
मिथिला स्टूडेंड यूनियन के जिलाध्यक्ष सह प्रमंडल प्रभारी अविनाश कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्णिया से विमान सेवा शुरू होने में सबसे बड़ी अर्चन जमीन अधिग्रहण थी। जमीन अधिग्रहण के विरुद्ध स्थानीय किसानों ने उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। उक्त मुकदमें में जल्द सुनवाई करवाने के लिए पिछले साल सितंबर महीने में एमएसयू ने हस्ताक्षर अभियान चला कर उच्च न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके बाद न्यायालय ने सुनवाई करते हुए पूर्णिया जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द कलेक्टर कोर्ट में सुनवाई कर मामले का निष्पादन करें।
उसके बाद जिलाधिकारी ने 25 अप्रैल को घोषणा करते हुए बताया कि कुल 52 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर बिहार सरकार के माध्यम से नागर विमानन मंत्रालय के निदेशक को सौंप दी गयी। चुकी पूर्णिया एक सैन्य हवाई अड्डा है, इसलिए रक्षा मंत्रालय से एनओसी के लिए डीपीआर भेजा गया है। जैसे ही एनओसी मिलती है, सिविल एनक्लेव व टर्मिनल बिल्डिंग निर्माण के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा टेंडर निकाला जाएगा। साथ ही विमानन कंपनीयों की भी टेंडरिंग कराई जाएगी। और हो सके तो मार्च 23 तक पूर्णिया एयरपोर्ट से तत्काल 5 शहरों के लिए घरेलू उड़ान शुरू करवा दिया जाएगा।











































