Abhishek From NIT Patna

बिहार के जमुई जिले के एक छोटे से गाँव के रहने वाले एक लड़के को बड़ी सफलता मिली है। जमुई जिले के झाझा के एक छोटे से गांव जामू के रहने वाले अभिषेक को अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी अमेजन से 1.08 करोड़ रुपए के बंपर पैकेज मिला है। जिसे वो अपने जन्मदिन का उपहार मान रहा हैं। जामू गाँव में रहने वाले अभिषेक ने बताया कि कोटा में पहले साल की असफलता के बाद दूसरे प्रयास में JEE में सफलता पाई।

जिसके बाद पटना स्थित NIT Patna में कंप्यूटर साइंस (CS) में एडमिशन लिया। उस समय अभिषेक को उम्मीद थी कि उन्हें 10 से 12 लाख का पैकेज मिल जाएगा। इसी बीच अगस्त 2021 में अभिषेक PayTM से 16 लाख के पैकेज का ऑफर मिला था। NIT में सेकेंड ईयर के दौरान ही वह कोडिंग की ऑनलाइन प्रैक्टिस पर फोकस करने लगे। विभिन्न वेबसाइटों पर जाकर कोडिंग के प्रॉब्लम्स सुलझाने के साथ-साथ ही प्रोजेक्ट भी बनाने लगे थे। जिसके बाद 14 दिसंबर 2021 को आमेजन के कोडिंग स्क्रीनिंग टेस्ट में वह क्वालीफाई हो गया।

इसके बाद 13 अप्रैल को अभिषेक का एक-एक घंटे के तीन इंटरव्यू लिया गया। और फिर गुरुवार को जब अभिषेक को ऑफर लेटर रिसीव हुआ तो उन्हें यकीन हुआ की उनकी एकाग्रता की बदौलत कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अभिषेक अपनी सफलता के लिए माता-पिता और गुरुजनों के अलावा अपने करीबी रिश्तेदारों का आभार जताते हैं।

अभिषेक के अनुसार उनकी यह सफलता बिहार NIT की रिकॉर्ड ब्रेकर साबित हुई है। बकौल अभिषेक, पटना एनआईटी के 18 सालों के इतिहास में करोड़ प्लस का पैकेज इस वर्ष से पूर्व किसी को नहीं मिला था।

Join Telegram

Join Whatsapp