रामनवमी और रमदान

भारत के इकलौता ऐसा देश है जहां दुनिया भर से सबसे ज्यादा अलग अलग भाषाएं बोली जाती है। यहां हर 20 किमी पर भाषा बदल जाती है। इस देश में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, जैन सभी धर्म के लोग रहते हैं। लेकिन कुछ मुट्ठी भर लोगों के कारण इस लोकतांत्रिक देश में धर्म के नाम पर लोगों के मन में जहर घोलने की कोशिश की जाती है। लेकिन आये दिन इस देश की एकता का उदाहरण खुद देशवासी देते दिखते हैं। जो उन मुट्ठी भर लोगों के जहर का काट निकालते दिखाई देती है। और कुछ ऐसी है तस्वीरें बिहार के भागलपुर शहर से सामने आ रही है।

रामनवमी के मौके पर जहां पूरा देश राम के नाम मग्न दिख रहा था, वहीं भागलपुर जिले में रामनवमी के मौके पर निकले जुलूस की सेवा करने पहुंचे कुछ मुस्लिम भाई। एक ओर भगवा रंग धारण किये जय श्री राम का नारा लग रहा था वहीं दूसरी ओर मुस्लिम भाई पानी और शरबत से भरे गिलास लिए राम भक्तों की सेवा करते नज़र आये। जिसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि देश में कोई कितना भी धर्म और जाती का जहर घोलने की कोशिश करे, देश और देश वासियों की एकता हर बार उसका काट जरूर ढूंढ ही लेती।

भागलपुर शहर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। और कमेंट सेक्शन में जाकर अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं। मालूम हो कि, देश में अभी रमदान का पाक महीना चल रहा है। और रामनवमी और रमदान का यह मेल भारत की खूबसूरती में एक अलग ही अलख जगा रहा है।

Join Telegram

Whatsapp