nitish kumar

बिहार में कोरोना संक्रमण की घटती दर को देखते हुए बिहार सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। 6 फरवरी को कोरोना की स्थिति की समीक्षा बैठक की गई जिसमें कई अहम फैसले सरकार द्वारा लिए गए हैं। सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार के ऊपर के सभी स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान 100% उपस्थिति के साथ खुल जाएंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर सभी निर्णयों की जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय 50% क्षमता के साथ और उससे ऊपर के सभी विद्यालय और विश्वविद्यालय कोचिंग संस्थान पूरी उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे।

बीते कुछ दिनों से बिहार में कोरोना संक्रमण में कमी देखने को मिल रही है। लगातार संक्रमित ओं की संख्या धीरे-धीरे घट रही है। इसी को देखते हुए आज के समीक्षा बैठक में सीएम नीतीश कुमार द्वारा निर्णय लिया गया कि:

  • स्कूल कॉलेजों के साथ-साथ शॉपिंग मॉल्स, सभी दुकाने प्रतिष्ठान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे।
  • सभी पार्क एवं उद्यान प्रातः 6:00 बजे से दोपहर के 2:00 बजे तक खुलेंगे
  • सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें 50% की क्षमता से खुल सकेंगी।
  • सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।
  • विवाह समारोह अंतिम संस्कार/श्राद्ध कार्यक्रम अधिकतम 200 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।
  • नीतीश कुमार ने यह भी बताया कि अभी भी कोरोना को लेकर जरूरी सावधानियां बरतने की जरूर है। मास का उपयोग अवश्य करें सामाजिक दूरी का पालन निरंतर करते रहें।

Join Telegram

Join Whatsapp

Loading